बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे में चोरों का आतंक बढ़ गया है। यहां पांच नकाबपोश चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। शुक्रवार रात चोरों ने गांव में लाखों रुपए की लहसुन की फसल भी चुरा ली। इसी रात चोरों ने ममता राठौर के घर को निशाना बनाया। पांच नकाबपोश चोरों ने एक ताला तोड़ दिया था और दूसरा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी आहट सुनकर ममता राठौर जाग गईं। उनके जागते ही सभी चोर वहां से भाग गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में 5 नकाबपोश चोर साफ दिख रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।