बारां शहर में चोरों ने एक खड़ी गाड़ी से बैटरी चुरा ली। यह घटना कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास बीती रात करीब 1 बजे हुई। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने गुरुद्वारे के पास खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया और आसानी से बैटरी निकालकर ले गए। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिन पहले भी शहर से एक व्यक्ति की गाड़ी भी चोरी हो गई थी, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। बैटरी चोरी की इस नई वारदात से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त कम हो गई है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।