बारां नगर परिषद के चुनावों की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज में हुई। नगर परिषद के 60 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 31 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद के 60 वार्डों में 217 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। बारां नगर परिषद के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था। नगर परिषद में 76.1% वोटिंग दर्ज की गई थी। बारां नगर परिषद और पालिकाओं में औसत 83.07% मतदान हुआ था, जो पिछले चुनाव से 3.38% अधिक था। छबड़ा नगर पालिका में निर्दलीयों के हाथ में कमान छबड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें भाजपा को 14, कांग्रेस को 12, बीएसपी को 2 और 7 निर्दलीयों को जीत मिली है। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में बोर्ड की कमान होगी। छबड़ा नगर पालिका के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को हुआ था। यहां कुल 81.22% मतदान दर्ज किया गया था। अटरू नगर पालिका में कांग्रेस को बढ़त अटरू नगर पालिका के सभी 25 वार्डों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इनमें कांग्रेस 14, भाजपा 10 और एक निर्दलीय को जीत मिली है। ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। बारां नगर परिषद का रिजल्ट छबड़ा में निर्दलीयों के हाथ में बाजी छबड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां भाजपा 14, कांग्रेस को 12, निर्दलीय 7 और बसपा के 2 प्रत्याशियों को जीत मिली। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। बोर्ड बनाने में उनकी मुख्य भूमिका होगी।