बारां जिले के प्रसिद्ध डोल मेले में बुधवार देर रात झूला बाजार में हंगामा हो गया। कुछ युवकों के दो गुटों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। झूला बाजार में भीड़ के बीच मामूली बात पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार और मेला घूमने आए लोग डर गए, महिलाएं और बच्चे भी सहम गए। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मेले में व्यवस्था ठीक की। जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट पर है।