बारां शहर में घर-घर से कचरा संग्रह की व्यवस्था आज से फिर शुरू हो गई है। एक दिन पहले ठेका कर्मचारियों के बहिष्कार के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा था। नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर के प्रयासों से आज सुबह से ही कचरा संग्रह की गाड़ियां फिर से चलना शुरू हो गईं। पूर्व सभापति कमल राठौर ने भी कर्मचारियों से बात कर व्यवस्था को बहाल कराया। सभापति के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद नगर परिषद की गाड़ियां घर-घर पहुंचकर कचरा लेने लगीं। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिली है।