बारां में अखिल विश्व गायत्री परिवार के नारी जागरण सम्मेलन और कन्या कौशल शिविर में राजस्थान की पहली महिला यूट्यूबर नीता शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की गई। नीता शर्मा आईटीआई इंग्लिश स्टेनो की स्टेट टॉपर रह चुकी हैं। उन्होंने कक्षा 5 से लेकर एमसीए, एमटेक तक के कंप्यूटर कोर्स का सरल हिंदी में अनुवाद कर यूट्यूब पर अपलोड किया है। उनके चैनल से भारत सहित 32 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा ले रहे हैं। वे इंटेक लेडी विंग की चेयरपर्सन भी हैं। वे शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन और 'चौपाल' गतिविधि से महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय हैं। कार्यक्रम में जिला संयोजिका कैलाश मेवाड़ा और चारू सिंह जादौन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।