बारां पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत करीब 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट किए गए है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने रिजर्व पुलिस लाइन में 26 मामलों में जब्त 20 ग्राम स्मैक, 25 किलो 373 ग्राम गांजा, 200 किलो 347 ग्राम डोडा चूरा और स्मैक पीने के उपकरण जलाकर नष्ट किए। इनकी कीमत 46 लाख 73 हजार 855 रुपए बताई गई है। 29 किलो से ज्यादा अफीम जमा करवाई इसके अलावा 20 अन्य मामलों में जब्त 29 किलो 150 ग्राम अफीम को 24 सितंबर को केंद्र सरकार के शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच में जमा कराया गया। इसकी कीमत 1 करोड़ 45 लाख 75 हजार रुपए है। एसपी ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को 95 मामलों में 3.58 करोड़ और 8 जुलाई को 89 मामलों में 2.14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया था। इस तरह साल 2026 में अब तक कुल 230 मामलों में 7 करोड़ 64 लाख 77 हजार 840 रुपए कीमत के मादक पदार्थों का निस्तारण हो चुका है।