पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर शहर में बारावफात (ईद- उल-मिलादुन्नबी) का पर्व अकीदत, खुशहाली और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों और मोहल्लों में आकर्षक सजावट की गई। सीरत सराय से शुरू हुआ जुलूस बुधवार सुबह से ही शहर के तमाम छोटे-बड़े मोहल्लों से स्थानीय जुलूस निकलने शुरू हुए। (साफा) पहने अकीदतमंद पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक और दुरूद पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हुए। मोहल्लों से रवाना होकर दोपहर 2 बजे के बाद सभी जुलूस सीरत सराय पहुंचे। जहां से मुख्य जुलूस आगे बढ़ा। झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र यह जुलूस शहर के प्रमुख रास्तों और बाजारों से होता हुआ शाम तक तेजाजी चौक पहुंच कर संपन्न होगा। जुलूस के दौरान मुस्लिम बेंड और गाड़ियों पर सजाई झांकियां सबके आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पूरे रास्ते पानी,शर्बत और फ्रूट की स्टाल लगाई गई। जुलूस के दौरान बच्चे और जवानों ने नबी की शान में नारे लगाए। फोटोज में देखिए बारावफात का जुलूस..