जोधपुर रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर वीक में दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन के 27 फेरे और बढ़ा दिए। अब बाड़मेर से हरिद्वार 30 नवंबर और हरिद्वार से बाड़मेर के बीच 1 दिसंबर तक चलेगी। रेलवे ने पैसेंजर भार बढ़ने और आगामी त्योहारों की सीजन को देखते हुए फेरे और बढ़ाए है। 31 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगी ट्रेन जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन संख्या 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्विसाप्ताहिक (हर दो सप्ताह में एक बार) स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन फिर बढ़ाया गया है। ट्रेन 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल 31 अगस्त से 30 नवंबर तक और ट्रेन 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल 1 सितंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। बाड़मेर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी रेलवे डीआरएम ने बताया- ट्रेन 04811 सोमवार और गुरुवार को सुबह 4.15 बजे बाड़मेर से रवाना होकर सुबह 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 8.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04812 मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 5.15 बजे हरिद्वार से रवाना होकर रात 2.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी और 2.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। 18 डिब्बों की ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 6 थ्री-टियर एसी, 5 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 18 डिब्बे रहेंगे। 24 स्टेशनों पर ठहराव ट्रेन दोनों दिशाओं में बायतु, बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर, अरजनसर, रजियासर, सूरतगढ़,पीलीबंगा, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, बठिंडा, धुरी, अंबाला कैंट और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।