बाड़मेर नगर परिषद समेत नगर पालिकाओं में आज उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए। भाजपा की कन्या देवी परिषद् के लिए उपसभापति निर्वाचित हो गई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोटों से हराया। इधर, चुनावी रंग देखने को मिले। मतदान के बाद बाड़ेबंदी से भाजपा पार्षदों को ले जाते समय मोबाइल ले लिए थे। उपसभापति चुनाव मतदान के बाद जिलाध्यक्ष ने उन्हें फोन वापस किए। फोन वापस लेने के लिए सभापति गौतम सिंघवी सहित अन्य पार्षद नजर आए। 29 भाजपा और 5 निर्दलीयों फोन जमा थे। 17 साल बाद BJP का बोर्ड बना है बाड़मेर नगर परिषद में 17 साल बाद बीजेपी का बोर्ड बना है। गौतम बॉबी नगर परिषद के 13वें सभापति बने हैं। वे जैन समाज से 7वें सभापति हैं। 55 वार्ड वाली नगर परिषद में बीजेपी के 29, कांग्रेस के 21 और निर्दलीय 5 पार्षद जीते हैं। सभापति के चुनाव में बीजेपी को 35 वोट मिले थे। इसमें कांग्रेस का एक वोट क्रॉस हुआ था। --- निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा के बॉबी चेयरमैन:बीजेपी को 35, कांग्रेस को 20 वोट मिले; 1 क्रॉस वोटिंग; 9 निकायों में जीती पार्टी कांग्रेस का 17-साल पुराना 'गढ़' ढहा, 'बॉबी' बने बाड़मेर सभापति:टिकटों में खींचतान, अलग-अलग बाड़ेबंदी और आपसी फूट से भाजपा ने छीनी सीट