बाड़मेर की 207 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। गांव-गांव में मीटिंगों और चर्चाओं का दौर चल रहा है। कई ग्राम पंचायतों मीटिंगों में एक राय करके नाम घोषित कर रहे हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव में बाड़मेर में पहले चरण में 10 पंचायत समितियां हैं, वहीं दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियां हैं। इसमें 207 सरपंच पदों के लिए 600 से ज्यादा संभावित दावेदार हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है, इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। गांव-गांव में चुनावी चर्चाएं चल रहीं है। कई जगहों पर सामूहिक मीटिंग बुलाकर सरपंच पद के दावेदार पर सहमति बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। कहां कितने दावेदार हैं? अब देखें दावेदारों की लिस्ट ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर में 10 पंचायत-समितियों में 1000 से ज्यादा सरपंच दावेदार:एक सीट पर 5 में टक्कर, गांवों में लगी चौपाल; जानें कौन-कहां से कर रहा दावेदारी बाड़मेर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव में बाड़मेर में पहले चरण में 10 पंचायत समितियां हैं। पूरी खबर पढ़ें…