पंचायती राज चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाड़मेर में शुक्रवार को किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सीआर चौधरी की मौजूदगी बीजेपी कार्यालय में मीटिंग हुई। इसमें चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। चौधरी ने कहा- नगर निकाय चुनाव के बाद पंचायती राज चुनाव को हमें हर हाल में जितना हैं। मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर जोर दिया। मीटिंग में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति के प्रभारियों को लेकर चर्चा के बाद प्रभारी बनाए गए है। दरअसल, पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकलने के बाद बीजेपी, कांग्रेस और आरएलपी ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। आरएलपी ने दो दिन पहले बायतु और जिला मुख्यालय पर मीटिंग कर चुनाव तैयारी में जुटने को कहा गया। वहीं बीजेपी ने शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव को लेकर जिम्मेदारियों और जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। 41 में से 36 सीटे जीतने के बाद अब पंचायत की बारी मीटिंग में संबोधित करते हुए किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा- जोधपुर संभाग निकाय चुनाव में 41 में से 36 सीटे जीतने के बाद अब पंचायत चुनाव की बारी है। कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए स्थानीय सरकार जरूरी है। मैनेजमेंट तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था पर जोर दिया। बूथ मैनेजमेंट पर बारीकी से ध्यान दें भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने कहा- बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निकाय चुनाव में कांग्रेस को मुक्त करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र से भी कांग्रेस को मुक्त करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। पंचायत चुनाव में समय तथा कार्य का प्रबंधन करने के साथ-साथ लोकल लोगों को कार्य का बंटवारा और हर बूथ पर कार्य विभाजन कर कार्यकर्ताओं की सूची बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने बताया- जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार के साथ-साथ जनता की भावना और भौगोलिक स्थिति को देखकर चयन प्रक्रिया को संपादित करने की बात कही। बिश्नोई ने बूथ मैनेजमेंट पर बारीकी से ध्यान देने की बात कही। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को धरातल पर कार्य करने की बात कही। भाजपा को जिताने के लिए जनता तैयार बैठी है। सिर्फ हमें मेहनत करने की जरूरत है ‌ मीटिंग में ये लोग उपस्थित रहे मीटिंग में प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं किशोर सिंह कानोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बायतु प्रत्याशी बालाराम मूढ, नगर परिषद सभापति गौतम जैन, जिला महामंत्री महावीर सिंह चूली तथा चनणा राम बैराड़, चौहटन सभापति एडवोकेट रूप सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा तथा बालाराम गोदारा, जिला मीडिया प्रभारी ललित बोथरा सहित कई लोगों ने भाग लिया।