बाड़मेर जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर नॉमिनेशन भरे जा रहे हैं। जिला परिषद की 37 और पहले चरण की 10 पंचायत समितियों की 160 सीटों के लिए उम्मीदवार समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। पहले चरण में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी ने अब तक अपने दावेदारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन तीनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। फाइनल उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिए आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने जिला स्तर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए। चुनाव कोर कमेटी ने प्रत्येक वार्ड पर मंथन कर दो-तीन नामों का पैनल तैयार किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ जयपुर गए, जहां चर्चा के बाद टिकट फाइनल कर दिए गए। भाजपा अधिकृत टिकटों की सूची जारी करने के बजाय सीधे नामांकन के साथ चुनाव चिह्न संबंधी दस्तावेज जमा कराएगी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने भरा नामांकन जयपुर की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने बाड़मेर में बीजेपी से जिला परिषद के वार्ड 10 के लिए नामांकन दाखिल किया है। अब देखिए नॉमिनेशन की तस्वीरें… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…