शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ बाड़मेर एसई ऑफिस में धरने पर बैठे गए। उन्होंने डिस्कॉम अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, शिव इलाके में बिजली लाइट का फॉल्ट ठीक करने के लिए एफआरटी कर्मचारी लक्ष्मणदास (30) अपनी टीम के साथ कुमावत नगर गया था। शटडाउन लेने के बाद वहां पर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान जीएसएस से कर्मचारी ने लापरवाही करते हुए बिजली सप्लाई शुरू कर दी। करंट की चपेट में आने से लक्ष्मणदास पोल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे शिव हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। झुलसे कर्मचारी के पिता के साथ एसई ऑफिस पहुंचे और धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मुआवजा दिया जाए। भाटी ने कहा- जब तक न्याय नहीं मिलेगा, धरना देंगे विधायक रविंद्र भाटी ने कहा- डिस्कॉम की गलती की वजह से हादसा हुआ है। सुबह से शिव का बाजार बंद था। लोग डिस्कॉम ऑफिस के आगे धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी कर्मचारी के कारण हादसा हुआ, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मुआवजा दिया जाए। पिता बोले- शराबी कर्मचारी ने शुरू की थी लाइट सप्लाई लक्ष्मणदास के पिता कन्हैयालाल ने बताया- रविवार शाम को 4 बजे जेईएन का फोन आया। कहा- लाइन में गड़बड़ी हो गई है। जब लाइट ठीक करने के लिए लक्ष्मणदास ऊपर चढ़ा, तब ही शराब के नशे में डिस्कॉम कर्मचारी अलसाराम ने बिजली सप्लाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी डिस्कॉम के किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। एसई बोले- वार्ता चल रही है डिस्कॉम एसई अशोक मीणा ने बताया- जीएसएस और एफआरटी दोनों ठेके पर दे रखे हैं। शिव विधायक और परिजनों से वार्ता चल रही है। हमारी प्राथमिकता है कि घायल का सही इलाज हो। …….. ये खबर भी पढ़िए… सरकारी माइंस कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे रविंद्र भाटी:बोले-टेबल पर बात करने आया तो धूजणी छूटेगी; जरूरत पड़ेगी तो अपना खून बहा दूंगा शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार को बाड़मेर के गिरल गांव में माइंस कंपनी के खिलाफ किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- आप लोगों ने मेरे लिए पसीना बहाया था, तब मैंने कहा था कि जरूरत पड़ेगी तो मैं मेरा खून भी बहा दूंगा। पूरी खबर पढ़िए