बाड़मेर जिले के शिव और उण्डू जीएसएस में शनिवार को अलग-अलग समय में लाइट सप्लाई बंद रहेगी। 132 केवी बाड़मेर-शिव लाइन का शटडाउन 3 घंटे और उण्डू 132 केवी जीएसएस से जुड़े 33 केवी लाइनों की लाइट चार घंटे बंद रहेगी। सुबह 5:30 बजे रहेगी लाइन बंद डिस्कॉम के अनुसार- 132 केवी जीएसएस शिव पर तीन माह में होने वाले मेंटेनेंस वर्क किया जाता रहा है। 132 केवी बाड़मेर-शिव लाइन और 132 केवी मैन-बेस का शटडाउन किया जाएगा। शनिवार को सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा। शटडाउन के दौरान 132 केवी जीएसएस शिव से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। 4 घंटे रहेगी लाइट बंद कनिष्ठ अभियंता दीपक सोनी ने बताया- उण्डू के 132 केवी जीएसएस पर नई 132 केवी डबल सर्किट शिव (220 केवी जीएसएस) उण्डू लाइन के निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए 132 केवी जैक बस के तार लगाने के लिए 26 सितंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 132 केवी शिव-उण्डू लाइन व 132 केवी मैन-बेस का शटडाउन रहेगा। शटडाउन के कारण 132 केवी जीएसएस बंधेवा, 132केवी जीएसएस उण्डू और 132 केवी जीएसएस बायतु (कानोड़) से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की लाइट सप्लाई बंद रहेगी।