बाड़मेर में बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलती रही, लेकिन तेज बारिश के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। दिन-रात के तापमान में 4 डिग्री का अंतर इन दिनों बाड़मेर का तापमान दिन में करीब 32 डिग्री और रात में 28 डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 4 डिग्री का ही अंतर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल दिन का तापमान बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि, उमस के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी मंगलवार सुबह से उमस का असर बना हुआ है। तेज धूप और चुभन के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई है। बाड़मेर में बारिश का दौर थमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को आने वाले दिनों में बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने पर फसलों पर गर्मी का असर पड़ सकता है और फसलें जलने की आशंका है। 35 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण उमस का असर भी बना रह सकता है। फिलहाल बाड़मेर में तेज बारिश की संभावना कम जताई गई है। हालांकि, मौसम की परिस्थितियों में बदलाव होने पर बारिश की गतिविधियों में भी परिवर्तन हो सकता है।