बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 191 उम्मीदवारों ने 212 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के आखिरी दिन जबरदस्त गहमागहमी रही, जिसमें 140 प्रत्याशियों ने 155 पर्चे भरे। नामांकन के अंतिम दिन कई दावेदारों ने पार्टी का आधिकारिक सिंबल (टिकट) कटने की आशंका में पहले ही निर्दलीय के रूप में भी फॉर्म दाखिल कर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में निर्दलीय पर्चे दाखिल होने से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बागियों के मैदान में उतरने के चलते इस बार का जिला परिषद चुनाव काफी रोचक और कड़ा होने के आसार हैं। देखें नॉमिनेशन की तस्वीरें… नॉमिनेशन भरने वालों की लिस्ट 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों के लिए नामांकन जिले की बायतु, आडेल, फागलिया, मांगता, सेड़वा और लीलसर के 15-15 वार्डों, गडरारोड, रामसर और धनाऊ के 17- 17 वार्डों, चौहटन के 19 वार्डों सहित 10 पंचायत समितियों के कुल 160 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित हैं। सोमवार तक पंचायत समिति बायतु में 41 अभ्यर्थियों की ओर से 56 नामांकन पत्र, पंचायत समिति माँगता में 28 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन पत्र, पंचायत समिति गडरारोड में 20 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन पत्र, पंचायत समिति चौहटन में 33 अभ्यर्थियों ने 35 नामांकन पत्र, पंचायत समिति लीलसर में 17 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र,पंचायत समिति रामसर में 15 अभ्यर्थियों ने 17 नामांकन पत्र, पंचायत समिति धनाऊ में 25 अभ्यर्थियों ने 25 नामांकन पत्र, पंचायत समिति सेड़वा में 36 अभ्यर्थियों ने 36 नामांकन पत्र, पंचायत समिति फागलिया में 32 अभ्यर्थियों ने 32 नामांकन पत्र और पंचायत समिति आडेल में 22 अभ्यर्थियों ने 24 नामांकन पत्र दाख़िल किए।