ब्यावर में जिला स्वीप टीम और उपखंड स्वीप टीम के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी संस्थान में 'न्यू वोटर' अभियान के तहत एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले 65 नव मतदाताओं का अभिनंदन किया गया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नव मतदाताओं को तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया गया। जिला स्वीप टीम के सदस्यों धीरज जैन, यशपाल शर्मा, सीताराम प्रजापति और गोपाल शर्मा ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।