ब्यावर में हुई 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गांधी बाल निकेतन, रतनगढ़ की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते हैं। मानसी प्रजापत (44 किलो भार वर्ग) और चारवी बारवाल (49 किलो भार वर्ग) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। मानसी ने अलवर को और चारवी ने जयपुर को हराया। इन दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसी प्रतियोगिता में दिव्या जांगिड़ ने 46 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बाल निकेतन की ताइक्वांडो कोच कोमल सोनी ने बताया कि यह रतनगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। प्रधानाचार्या उषा मिश्रा, दीपिका शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने कोच व खिलाड़ियों को बधाई दी।