ब्यावर में अजमेर रोड स्थित सर्वजीव सेवा केंद्र में वन्दे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से जयंत सोलंकी को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद ट्रस्ट सदस्यों ने जयंत सोलंकी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष दीपक रांकावत का भी सम्मान किया गया। रांकावत ने पिछले 10 साल में 5 बार अध्यक्ष पद का दायित्व संभालते हुए ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव नवनियुक्त अध्यक्ष जयंत सोलंकी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गौसेवा और जीव सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। सोलंकी ने यह भी बताया कि ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को ब्यावर और जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में डी.के. जैन, लोकेश परिहार, भारत चौरोटिया, दीपक रांकावत, भवानी सिंह, मोहित भंसाली, ऋषभ पीपाड़ा, दिनेश चौहान, हंसराज सांखला सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।