बेगूं क्षेत्र में हाईवे 27 पर गांव तेजपुर के पास शुक्रवार को मैगी से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आईं। यह कंटेनर जामनगर से कोटा की तरफ जा रहा था। तेजपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास यह अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गया। कंटेनर पलटने की सूचना पर पारसोली पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। घायल ड्राइवर और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया ।