कस्बे के बस स्टैंड स्थित बालाजी धाम में मंगलवार को दोपहर एक बजे से गऊ सेवा सखी मंडल राजसमंद ने भजन संध्या कराई। सावन माह के मौके पर राजसमंद महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ, हनुमानजी, भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी को समर्पित भजन सुनाए। मधुर धुनों पर महिलाओं ने उत्साह से नृत्य किया। सरिता कुंवर ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का खास अवसर माना जाता है। इसी वजह से महिला मंडल ने धार्मिक भजनों का आयोजन रखा। भजन संध्या में आगे-आगे बालाजी, पीछे भैरू बाबा, बीच में मां कालका, वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों के बीच महिलाओं ने तालियां बजाईं। जयकारे लगाए। मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। आसपास के क्षेत्र और गांव से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। भजन संध्या का आनंद लिया।