सवाई माधोपुर| रणथम्भौर के आराध्य भगवान त्रिनेत्र गणेश की मासिक भजन संध्या 13 अक्टूबर को त्रिनेत्र गणेश कृपा ग्राम धाम कुंडेरा में होगी। भजन संध्या दोपहर 3 से रात्रि 10 बजे तक होगी। इस दौरान भगवान त्रिनेत्र गणेश की महिमा का गुणगान किया जाएगा। भजनों के माध्यम से श्रद्धालु गणेश जी की भक्ति में लीन होंगे। जय गणेश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा वाद्य यंत्र वादन किया जाएगा। ध्वनि प्रसारण की व्यवस्था गुलशन साउंड,लाइव प्रसारण रणथंभौर दर्शन टीवी के माध्यम से किया जाएगा। रणथम्भौर गणेश परिवार (समस्त भारत) की ओर से आयोजन किया जा रहा है।