मातेश्वरी मंदिर परिसर में गुरुवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मातेश्वरी महिला-पुरुष कुश्ती दंगल तथा भैरूजी एवं देवनारायण महाराज का मेला भी शुरू हो गया। मंदिर पुजारी ओमप्रकाश पटेल, महेंद्र भावरिया व गंगाधर शिव मंदिर के पुजारी अनिल योगी ने बताया कि गोवत्स झाबर सिंह छैला, रामावतार, सुरेश कुमार, नागेंद्र झीरवाल, शानूसिंह आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, जानकी वल्लभ मंदिर के पुजारी मुरारीलाल चोटिया, रमन शर्मा छापोली, जीएसएसएस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुड़ी, झड़ाया बालाजी धाम के विकास जांगिड़, सुरेश चोटिया, बजरंगलाल मीणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदनलाल वर्मा, शीशराम भावरिया, सुभाष नेचू आदि मौजूद रहे।