भरतपुर| सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम, रूधिया नगर में संत कृपाल सिंह महाराज की 52वीं बरसी का भंडारा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रीचर सत्यप्रकाश सिंह ने महाराज जी के जीवन की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए सत्पुरुष के आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष मानव कल्याण के लिए आते हैं और हमें उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। महाराज जी का संदेश था—कहना मानो, भजन करो, एक-दूसरे के प्रति दया का भाव रखो, जीवन दूसरों की भलाई में लगाओ और अपनी चेतना को पहचानो। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं को लंगर प्रसादी वितरित की गई।