कस्बे में भाद्रपद शुक्ल एकादशी,मंगलवार को बाबा रामदेवजी कावार्षिक मेला आयोजित हुआ। सुबहमहाआरती और ध्वजारोहण के साथमेले की शुरुआत हुई। दिनभरजयकारों के बीच दूर-दराज सेहजारों श्रद्धालु पहुंचे और दरबार मेंधोक लगाकर पूजा-अर्चना की।श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि औरनिरोगी जीवन की कामना की। भीड़को देखते हुए ग्राम पंचायत औरमेला समिति ने व्यवस्थाएं कीं।पुरुष और महिला श्रद्धालुओं केलिए अलग बैरिकेडिंग लगाई गई।मेले में खिलौने, मनिहारी, पूजासामग्री, मिठाई और खान-पान कीदुकानें रहीं। झूले, चकरी औरसर्कस आकर्षण का केंद्र रहे।