भरतपुर बीजेपी ने आज कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ शहर के बिजली घर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि कांग्रेस सांसद के खिलाफ 11 छात्राओं ने FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया है, इसलिए राहुल गांधी को सांसद का इस्तीफा लेना चाहिए। सांसद ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि आज कांग्रेस के खिलाफ शहर के बिजली घर चौराहे पर प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही राहुल गांधी का पुतला फूंका जा रहा है। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया है। साथ ही महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया है। राहुल गांधी से सांसद का इस्तीफा लेने की मांग उन्होंने कहा कि सांसद ने जिन भी महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया उसके खिलाफ 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। आज पूरे देश में सांसद के खिलाफ महिला मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सांसद को कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया। ऐसे में राहुल गांधी को सांसद अंगोमचा बिमोल का इस्तीफ़ा लेना चाहिए। ऐसे सांसद का समाज में रहना उचित नहीं है जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सके।