भरतपुर में एक 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने रेप की कोशिश की। बच्ची को पड़ोसी टीवी दिखाने के लिए कमरे में ले गया और, उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब बच्ची की मां कमरे में गई तो, घटना का पता लगा। फिलहाल बच्ची की मां ने थाने में FIR दर्ज करवाई है। कल शाम 7 बजे की है घटना मां ने पुलिस को FIR दर्ज करवाते हुए बताया- शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची घर में परिजनों के साथ खेल रही थी। उसी समय पड़ोसी घर पर आया। वह भी बच्ची के साथ खेलने लगा और टीवी दिखाने के बहाने कमरे में ले गया। जिसके बाद वह बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान बच्ची की मां कमरे में गई। परिजनों से धक्का मुक्की कर भागा पड़ोसी बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी को घर में ही पकड़ लिया। हालांकि, वह परिजनों से धक्का-मुक्की कर फरार हो गया। जिसके बाद सुबह बच्ची की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शुरू की जांच थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही बच्ची का मेडिकल भी करवाया जाएगा।