भरतपुर के एसबीके स्कूल में आज छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए छात्राओं ने वोटिंग कि, प्रक्रिया के अनुसार वोटिंग कर दोनों पदों के लिए छात्राओं को चुना गया। नेहा शर्मा 125 वोट पाकर स्कूल की अध्यक्ष बनीं। सभी छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया। स्कूल में छात्र संसद का किया गया गठन जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि आज एसबीके स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ और छात्र संसद का गठन किया। उसके लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। पूरी नियम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। उसके बाद मतगणना की गई। बच्चों को वोटिंग और काउंटिंग के बारे में पूरी जानकारी दी गई। काजल पटवा बनीं उपाध्यक्ष छात्र संसद गठन में स्कूल के सभी स्टूडेंट्स ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। परिणाम की घोषणा कर छात्रा नेहा को स्कूल का प्रेसिडेंट चुना गया। दूसरी छात्रा काजल पटवा को बाइस प्रेसिडेंट चुना गया। नेहा को बनाया स्कूल की अध्यक्ष नेहा शर्मा छात्रा ने बताया कि मैं 12वीं कॉमर्स की स्टूडेंट हूं। मुझे को वोट मिले हैं उनका मैं सम्मान करती हूं। सभी छात्राओं की स्कूल से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगी। मैं स्कूल में डिजिटल चीजें लाने का प्रयास करूंगी।