भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक बुजुर्ग का शव खेतों में पड़ा मिला। बुजुर्ग कल घर से पेंशन लेने के लिए घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह जब किसान खेत पर काम करने के लिए गए तो, किसानों ने बुजुर्ग के शव को खेतों में पड़ा देखा था। पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे मृतक के बेटे राजवीर निवासी जयचौली ने बताया- मेरे पिता रमेश (67) कल सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर घर से पेंशन लेने के लिए गए थे। रमेश चिकित्सा विभाग में तैनात थे। वह पेंशन लेने के लिए भरतपुर गए थे। जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटे तो, रमेश के परिजनों ने उन्हें कॉल किया लेकिन, उन्होंने कॉल नहीं उठाया और न ही दोबारा कॉल किया। किसानों ने शव को खेतों में पड़ा देखा शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों पर काम करने के लिए गए तो, उन्होंने रमेश के शव को खेतों में पड़ा देखा। जिसके बाद किसानों ने ग्रामीण और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने मौके पर MOB टीम डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका दूसरी तरफ मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने रमेश के शव को उच्चैन अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। फिलहाल पुलिस रमेश की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर