भरतपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उद्योग नगर थाना इलाके में रात करीब 3 बजे जघीना रेलवे फाटक के पास रेल की पटरियों पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत हुई है। रात 11 बजे खाना खाकर घर से निकला था सुरेश ने बताया कि उनका बेटा राजेंद्र (26) निवासी जघीना करीब 11 बजे खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रेलवे फाटक के पास मिला शव पुलिस को जघीना रेलवे फाटक के पास पटरियों पर राजेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने इसकी सूचना गांव में दी, जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान राजेंद्र के रूप में की। आज सुबह उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र के सिर पर चोट लगी हुई थी। शुरुआती तौर पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।