आलोक स्कूल स्थित महाराणा प्रताप सभागार में मंगलवार को भारत विकास परिषद राजसमंद शाखा के साझे में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु और शिष्य के संबंधों को मजबूत करना तथा शिक्षकों के काम को सम्मानित करना था। समारोह का शुभारंभ सुरेंद्र जैन, प्रमोद सोनी, सुनील लखोटिया, मनोज कुमावत, ललित गोस्वामी और ध्रुव कुमावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मंजू अजमेरा, पुष्पा मालू, बिंदु चोरड़िया और कविता लखोटिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कक्षा 10 की होनहार छात्रा प्रियांशी आमेटा, यश्विनी स्वर्णकार, 11वीं कॉमर्स की सेजल लोकेश पालीवाल तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मनस्वी राज चौहान व दिग्पाल नाथ चौहान को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया। बिंदु चोरड़िया, प्रमोद सोनी और प्राचार्य ललित गोस्वामी ने अपने विचार रखे, जबकि सुनील लखोटिया ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने और देश सेवा की शपथ दिलाई। संचालन मनोज आमेटा ने किया।