भीलवाड़ा निकाय चुनाव में भीलवाड़ा नगर निगम में चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। भाजपा और कांग्रेस से कई बड़े चेहरों की चुनाव में हार हुई है। भाजपा से वार्ड 35 से महापौर की दावेदार खुशबू शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी उदय लाल से हार गईं। जबकि भाजपा प्रवक्ता विनोद झूर्रानी की पत्नी प्रीति झुर्रानी वार्ड नंबर 41 से हारी हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ममता ठाकुर ने उन्हें हराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी चुनाव हारी इसी तरह कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीपी खटीक की पत्नी समदू देवी खटीक वार्ड नंबर 52 से भाजपा प्रत्याशी रमेश खोईवाल से हारी। जबकि चार बार से लगातार कांग्रेस से पार्षद रही मंजू पोखरना को वार्ड नंबर 26 से भाजपा के शंकर लाल जाट ने हराया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक को वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने हराया। बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड नगर निगम चुनाव में 70 वार्डों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। 45 वार्ड जीतने वाली भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बना रही है। भीलवाड़ा में इस बार महापौर सामान्य महिला के लिए आरक्षित है ऐसे में भाजपा की महिला प्रत्याशी महापौर की प्रबल दावेदार हैं। वार्ड 61 से पूर्णिमा जैन महापौर प्रत्याशी इनमे वार्ड नंबर 61 से पूर्णिमा जैन भाजपा के लिए महापौर की प्रत्याशी मानी जा रही है।पूर्णिमा भाजपा के पूर्व प्रवक्ता विजय पोखरना की पत्नी है।ये पहली बार चुनाव लड़ी और जीती हैं । पोखरना भाजपा के पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के करीब माने जाते हैं साथ ही ने संघ और भाजपा के बड़े नेताओं का भी समर्थन है। वार्ड 60 से सुमन ओझा प्रबल दावेदार वार्ड नंबर 60 से सुमन ओझा महापौर की प्रबल दावेदार है। ओझा सांसद दामोदर अग्रवाल और पूर्व महापौर राकेश पाठक के करीबी राकेश ओझा की भाभी है और इससे पहले भी 2016 में पार्षद रह चुकी है।माना जा रहा है कि उनके नाम पर सभी की सहमति बन सक। वार्ड 31 से ममता बाहेती मेयर की रेस में शामिल वार्ड नंबर 31 से सुबोध बाहेती की पत्नी ममता बाहेती भी महापौर की दौड़ में शामिल हैं। सुबोध संघ और विचार परिवार से आते हैं और उनकी भाजपा नेताओं के साथ-साथ आरएसएस और हिंदू संगठनों में अच्छी पकड़ है। पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी… भीलवाड़ा में भाजपा को 45 सीट, कांग्रेस से आगे निर्दलीय:70 वार्डों का रिजल्ट; पढ़ें, आपके वार्ड में कौन जीता भीलवाड़ा के 70 वार्ड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा यहां 45 वार्ड में जीती है, वहीं निर्दलीय को कांग्रेस से ज्यादा वार्ड मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…