भीलवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, संभावित प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई। पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान श्रीमती पूनम पासवान ने अपने संबोधन में पंचायतीराज चुनावों के लिए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. रघु शर्मा ने पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर संगठन की भूमिका तथा चुनावी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। एकजुटता और समर्पण को बताया संगठन की ताकत पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण को संगठन की ताकत बताया। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनावों में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन मजबूत करने पर जोर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाने, आमजन से संवाद स्थापित करने और एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। संभावित प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन बैठक में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव, संभावित प्रत्याशियों के संबंध में विचार-विमर्श, संगठनात्मक समन्वय और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में सह प्रभारी कैलाश झालीवाल, पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, वंदना माथुर, मधु जाजू, पीसीसी सचिव विभा माथुर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी और सुशीला सालवी सहित अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।