भीलवाड़ा में वकील पर हुए हमले के विरोध में आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कोर्ट के बाहर मानव श्रृंखला बना कर कलेक्टर कार्यालय जाने वाली सड़क को जाम किया और टायर फूंक कर प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों कोर्ट के बाहर चौराहे पर इकट्ठा हुए और वकील पर हुए हमले ओर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन ओर नारेबाजी की। वकीलों ने कलेक्टर कार्यालय ओर शाम की सब्जी मंडी जाने वाले रोड पर जाम लगा दिया इस दौरान वकीलों ने गाड़ियों के टायर जलाकर विरोध दर्शाया। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग राठौड़ ने इस दौरान वकीलों पर हो रहे हमलों और पुलिस प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोश जताते हुए बताया कि एडवोकेट गोविंद मानमिया पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी दुर्गालाल उर्फ अक्षय गुर्जर उर्फ विक्रम की पहचान होने तथा उसका साथ देने वाली महिला मारुति देवी सांसी के पकड़े जाने के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। न्यायिक कार्य का बहिष्कार पिछले प्रदर्शन के दौरान एसपी ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया गया था कि आने वाले दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली और नाकामयाबी को दर्शाता है।इसे लेकर सभी वकीलों में आक्रोश है।आज हमने कोर्ट में सम्पूर्ण न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है।कोई भी वकील अदालत में पैरवी करने नहीं गया है। हमने सड़क पर जाम लगा टायर फूंक कर प्रदर्शन किया है। यदि जल्द ही हमला करने आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। इसके तहत संपूर्ण राजस्थान में न्यायिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह था मामला ये खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा में SP ऑफिस के बाहर बेरिकेड्स पर चढ़े वकील:एडवोकेट पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग; 3 दिन का अल्टीमेटम दिया भीलवाड़ा में गुरुवार रात वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले को लेकर आज शनिवार को बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा होकर कोर्ट से जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… … भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर लग गया। पूरी खबर पढ़ें…