भीलवाड़ा में महर्षि दधीचि जयंती के मौके पर जिला दाधीच मंडल के युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। ये शिविर महर्षि दधीचि आश्रम में हुआ। 201 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी ने बताया कि समाज के युवाओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवा और कपल ब्लड डोनेट किया गया। इसी के साथ कुछ जेन-जी ने पहली बार ब्लड डोनेट कर सभी से ब्लड डोनेट करने का आह्वान किया। कैंप के दौरान कुल 201 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। संतों का मिला सानिध्य शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि दधीचि जनकल्याण संस्थान, जयपुर के अध्यक्ष अशोक आसोपा, उपाध्यक्ष नंदनारायण मिश्र, भीलवाड़ा जिला दाधीच मंडल के अध्यक्ष राजमल जोशी कांदा और भामाशाह निर्मल जोशी पुर भी शामिल हुए। दधीचि जयंती पर यह होंगे आयोजन आज सुबह 11 बजे दधीचि उद्यान में पौधारोपण, बुधवार को शाम 4 बजे महर्षि दधीचि आश्रम में कविता प्रतियोगिता, 17 सितंबर सुबह 11 बजे से युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता होगी।18 सितंबर को शाम 5 बजे दधिमथी मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी। रात्रि 8 बजे से महर्षि दधीचि आश्रम में 'एक शाम महर्षि दधीचि के नाम' भजन संध्या, 19 सितंबर को शोभायात्रा, सम्मान समारोह होगा। आयोजन में इनकी रही मौजूदगी पूर्व अध्यक्ष जमना लाल जोशी, जगदीश शर्मा, महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, रामपाल गुलाबपूरा, ओम प्रकाश तिवाडी, जगदीश भगवानपुरा, कैलाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, आशा दाधीच, गोपाल तिवाड़ी, वीरेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष रेखा कुदाल, सुनील जोशी, राजीव दाधीच, नवीन जोशी, गोविंद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ में लोकेश भट्ट, आदित्य ओझा, अंकित व्यास, विकास जोशी, राहुल दाधीच, प्रशांत जोशी, दिलीप शर्मा, रवि व्यास, नीरज दाधीच, भरत आचार्य, लव आचार्य, अमित व्यास, जितेन्द्र दाधीच, राघव दाधीच, रोहित दाधीच मौजूद रहे ।