इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते शनिवार को भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद बिजली कटौती से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, तिलक नगर सेक्टर 1, 2, 3, 4, 7, 10, 11 और 12, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चौक, बक्ता बाबा रोड, दादा बाड़ी, खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर और सांगानेर गांव प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा श्री गेस्ट हाउस, वर्धमान कॉलोनी, घाटा रानी चक्की, सुभाष नगर थाना, प्रज्ञा भवन, कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, आरसी व्यास सेक्टर नंबर 8, विद्युत नगर और संजय कॉलोनी के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद रहने के तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।