भीलवाड़ा शहर के 2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते पंचवटी, हरनी, प्रगति नगर, चित्रकूट नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया - 11 केवी हरनी फीडर से जुड़े पंचवटी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1, 2 और 3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार, मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक और टेकरी के बालाजी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 11 केवी सांगानेर फीडर से जुड़े प्रगति नगर, महेश भवन, चित्रकूट नगर, विजय सिंह पथिक नगर आर सेक्टर, महिला आश्रम कॉलेज, आयाम बिल्डिंग और दरगाह के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी।