कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 16 और 17 सितंबर 2026 को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। 16 सितंबर बुधवार को राज्यपाल गहलोत दोपहर 02:15 बजे लोक भवन जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 05:15 बजे हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस, गुलाबपुरा पहुंचेंगे और अल्प विश्राम करेंगे। लीलाधर घोड़ा के 1115वें अवतरण दिवस में शामिल होंगे शाम 05:45 बजे वहाँ से प्रस्थान कर शाम 06:30 बजे मालासेरी डूंगरी, आसींद पहुंचेंगे और गरुड़ अवतार लीलाधर घोड़ा के 1115वें अवतरण दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे। रात 07:40 बजे मालासेरी डूंगरी से प्रस्थान कर रात 07:55 बजे सवाई भोज मंदिर, आसींद पहुंचकर दर्शन और भजन संध्या में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम जिंक गेस्ट हाउस में रात 8:55 बजे सवाई भोज मंदिर से गुलाबपुरा के लिए प्रस्थान कर रात 10 बजे हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस, गुलाबपुरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 17 सितंबर (गुरुवार) को सुबह हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस, गुलाबपुरा में अल्पाहार के बाद वे सुबह 9:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर प्रस्थान करेंगे।