भीलवाड़ा शहर के बीलिया खुर्द के पास रीको फील्ड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फ्रेश होने गए युवक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू और पत्थर से किए गए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बीलियाखुर्द का है। फ्रेश होने गया ​था, वहां विवाद हुआ जानकारी के अनुसार, हमले में घायल हेमंत सिंह पंवार (31), पुत्र मुरली सिंह पंवार ने बताया- आज (शुक्रवार) सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास रीको फील्ड स्थित कालिका माता चौराहे के पास फ्रेश होने गया था। इसी दौरान वहां एक अनजान व्यक्ति गलत तरीके से उसके पास आकर बैठ गया। जब हेमंत ने उसे दूर बैठने को कहा तो वो उस से झगड़ा करने लगा। युवक पर चाकू से हमला किया विवाद से बचने के लिए हेमंत जब अपनी गाड़ी की ओर जाने लगा, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसकी गर्दन पकड़ ली और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाते हुए हेमंत ने जब उसका हाथ पकड़ा, तो आरोपी ने चाकू खींचा। जिससे हेमंत के अंगूठे में भी चोट लग गई। गर्दन पर पत्थर मारकर घायल किया हेमंत ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को नीचे गिरा दिया और चाकू छीनकर दूर फेंक दिया। इसके बाद जब हेमंत वहां से भागने लगा, तो आरोपी ने पीछे से गर्दन पर भारी पत्थर दे मारा, जिससे वो जमीन पर गिर गया।नीचे गिरने के बाद आरोपी ने हेमंत से मारपीट करते हुए दूसरे चाकू से हमला करने का प्रयास किया। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के दो युवकों ने बीच-बचाव कर हेमंत को छुड़ाया। युवकों ने आरोपी को कालिका माता चौराहे पर ले जाकर बांध दिया और बाद में प्रताप नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि घायल हेमंत को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।