भिवाड़ी की कृष वाटिका सोसाइटी में दूध सप्लाई करने वाले युवक के लिफ्ट में टॉयलेट करने का मामला सामने आया है। लिफ्ट में टॉयलेट करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने दूध सप्लायर युवक अजहरुद्दीन को पकड़कर पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। सोसाइटी अध्यक्ष अमित यादव के अनुसार- लिफ्ट के सेंसर बार-बार खराब हो रहे थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे तो अजहरुद्दीन लिफ्ट में पेशाब करता हुआ दिखाई दिया। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक ने दूध में भी पेशाब मिलाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस जांच में अभी तक इस आरोप की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस कर रही मामले की जांच फूलबाग थाना अधिकारी सचिन ने बताया- पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में यह सामने आया कि युवक ने लिफ्ट में पेशाब किया था, लेकिन दूध में पेशाब मिलाने के संबंध में अभी कोई सबूत नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना करीब सात-आठ दिन पुरानी है।