दौसा|गुर्जर छात्रावास दौसा स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की दौसा इकाई की ओर से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष माधौ सिंह कसाना एवं अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष सतवीर छावड़ी सबलपुरा ने किया। विधि-विधान से भूमि पूजन कर प्रतिमा स्थापना की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चू सिंह तुगड़, विजय सिंह कसाना, प्रवक्ता नरसी डोई, कमल सिंह बैंसला, एडवोकेट अजीत अवाना, एडवोकेट घनश्याम गुर्जर, हरि सिंह बाग सहित समाज के पदाधिकारी, छात्रावास के युवा और छात्र मौजूद रहे।