बीकानेर में बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रेलर में आग लग गई। ड्राइवर ट्रेलर को दौड़ाता हुआ आबादी एरिया से बाहर ले गया और खुद बाहर निकलकर जान बचाई। इस दौरान आग की लपटों से घिरे ट्रेलर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना कोलायत क्षेत्र के सियाना गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। देखें … घटना से जुड़ीं PHOTOS बिजली लाइन के टच होने से लगी आग जानकारी के अनुसार, चारे से भरा ट्रेलर सियाना गांव से गुजर रहा था। इस दौरान बिजली लाइन के तारों के संपर्क में आने से चारे में आग लग गई। ड्राइवर ने ट्रेलर को मौके पर छोड़कर भागने के बजाय उसे दौड़ाता हुआ आबादी से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले गया। आग से घिरे ट्रेलर को दौड़ता देखकर बचने के लिए दौड़े लोग इस दौरान रास्ते में आग से घिरे ट्रेलर को देखकर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर का हॉर्न सुनकर लोग सड़क पर बचने के लिए भागते नजर आए। ट्रेलर की तेज स्पीड के कारण आग चारे में तेजी से फैल गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। --- आग लगने की ये खबर भी पढ़ें … जयपुर- हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट:2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे; चश्मदीद बोले- ड्राइवर-कंडक्टर जिम्मेदार जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए