बीकानेर नगर निगम चुनाव के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 27 वार्ड आए हैं। वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में एक सीट पर रालोपा की सरोज ने जीत तहासिल की है। वार्ड 73 में भाजपा के दीपक पारीक को कांग्रेस के अनिल कल्ला ने चुनाव हरा दिया। कांग्रेस ने ये सीट करीब 800 वोट से जीत ली है। अनिल कल्ला कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं और मेयर पद के दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित चुनाव हार गई हैं। उनके सामने कांग्रेस की किरण भाटी ने जीत दर्ज की है। सुशीला कंवर पिछले चुनाव में मेयर बनी थी। वर्तमान में भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र में भी वे सदस्य थी। सबसे ज्यादा प्रत्याशी बीकानेर में प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से बीकानेर नगर निगम में सबसे ज्यादा उम्मीदवार थे। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 373 उम्मीदवार मैदान में थे। बीकानेर नगर निगम