आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। विभिन्न वार्डों से पहुंचे दावेदारों से चुनाव प्रबंधन कमेटी ने वन-टू-वन संवाद कर वार्डवार फीडबैक लिया। इस दौरान संगठन की स्थिति, जनसमर्थन और स्थानीय चुनावी समीकरणों की जानकारी जुटाई गई। संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सान्दु ने बताया- नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा कार्यालय में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव प्रबंधन कमेटी ने सभी वार्डों से आए आवेदकों से एक-एक कर उनके वार्ड की स्थिति, संभावित चुनावी समीकरण और संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। संगठन और अनुशासन सबसे बड़ी ताकत जिला संगठन चुनाव प्रभारी जगत नारायण जोशी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और संगठन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक अनुशासन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा- आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की शक्ति और जनता के विश्वास के दम पर नागौर में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान पोटलिया ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। ये मौजूद रहे बैठक में जिला संगठन चुनाव प्रभारी जगत नारायण जोशी, नागौर नगर परिषद चुनाव प्रभारी वन्ने सिंह गोहिल, सह प्रभारी पवन जैन, नगर परिषद संयोजक डॉ. अशोक चौधरी, सह संयोजक उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़ और विस्तारक मदन दास स्वामी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।