भरतपुर| भारतीय जनता पार्टी का निकाय चुनाव सम्मेलन 26 अगस्त बुधवार को है, जिसमें टिकट दावेदारों को अपनी ताकत दिखानी होगी। पार्टी ने किस दावेदार के साथ कितनी भीड़ आई इसका आकलन करने के लिए वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है, जिससे पता चल सके कि दोवदार जो बढ़ा चढ़ा कर दावा कर रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है। जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया वार्ड के कितने लोग लोग दावेदार के साथ हैं। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड प्रभारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है कि वह देखें और रिकार्ड करें। जिससे दमदार दावेदारों का पैनन बनाने में मदद मिल सके।