तेरापंथ युवक परिषद जोधपुर की ओर से सिरियारी स्थित आचार्य श्री भिक्षु के 224वें महाप्रयाण दिवस पर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव होगी। आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में होगा। समाधि स्थल संस्थान का सहयोग रहेगा। रक्तदान कर्तव्य के तहत शिविर भिक्षु समाधि स्थल परिसर में लगेगा। संयोजक आशीष सुराणा ने बताया, भादवा सुदी तेरस गुरुवार 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक भिक्षु समाधि स्थल सिरियारी में रक्तदान शिविर होगा। प्रतीक भंडारी ने बताया, स्मृति शेष श्रीमती विमला जी सिंघवी की पुण्य स्मृति में शिविर का विधिवत उद्घाटन सुबह 11 बजे जैन संस्कार विधि के अनुसार मंगल मंत्रोच्चार के साथ होगा।