कासं|सवाईमाधोपुर बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम खान पटौदी व अभिनेत्री पलक तिवारी रणथंभौर भ्रमण पर है। दोनों ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व पार्क में शुक्रवार को टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। फिल्म स्टार्स ने रणथंभौर के जोन नंबर 5 में सफारी के दौरान लगभग 15 से 20 मिनट तक भालू की अठखेलियां देखी। इन दौरान अभिनेता इब्राहिम व अभिनेत्री पलक ने रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं की खूबसूरती को निहारा। रणथंभौर की वादियों का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे थे। उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी भी मौजूद रही। दोनों रणथंभौर के होटल में ठहरे। सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 5 में टाइगर सफारी की। इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया। टाइगर सफारी के दौरान इब्राहिम और पलक काफी उत्साहित नजर आए। ख्वाहिश पूरी... पलक ने 20 मिनट भालू को निहारा सफारी के दौरान पलक ने गाइड से भालू देखने की इच्छा जताई। उनकी यह फरमाइश भी पूरी हो गई और जंगल में भालू दिखाई दिया। दोनों को लगभग 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग हुई। भालू को देखकर फिल्म स्टार काफी उत्साहित नजर आए।