सावन मास के चलत भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। चारचौमा महादेव से बटावदा महादेव के लिए रविवार को शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा रवाना हुई। कांवड़ यात्रा के बटावदा पहुंचने के बाद सोमवार सुबह 7 बजे महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में प्रवीण शर्मा, भारत सिंह, श्याम शर्मा, मोनू मीणा, विनोद शर्मा, हेमराज सुमन, रोहित, दीपू, शिवचरण सुमन, ऋतिक पोटर, कुलदीप, सिंटू और राकेश सहित कई युवा शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। टीम भारत सिंह की ओर से यात्रा मार्ग में जगह-जगह शिवभक्तों के लिए फलाहार, शीतल पेयजल, शुद्ध भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।