बूंदी जिले के 7 नगर निकायों के नतीजे आ गए हैं। इन सभी सातों निकायों के 230 वार्डों में भाजपा ने 106 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 88 और निर्दलीय को 36 सीटें मिली हैं। बूंदी नगरपरिषद में भाजपा बहुमत के आकड़े से 2 सीट कम रही है। यहां कुल 60 वार्डों में से भाजपा ने 29 वार्ड जीते है। वहीं कांग्रेस ने 20 वार्ड में जीत हासिल की है। 11 वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे है। इसके साथ ही अब बोर्ड बनाने में निर्दलीय किंगमेकर साबित होंगे। केशवरायपाटन में 12 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे रही है। इंद्रगढ़ और देई में भी भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। वहीं हिंडोली और नैनवां में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ये दोनों निकाय हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। जबकि कापरेन में भाजपा-कांग्रेस 11-11 पर बराबर हैं। बूंदी नगरपरिषद के 60 वार्डों का रिजल्ट बूंदी नगर​परिषद के 60 वार्डों का रिजल्ट